कांग्रेस ने कसी कमर, UP के हर गांव व शहर में पहुंचेगा प्रियंका के संघर्षों की कहानी वाला कैलेंडर

कांग्रेस ने कसी कमर, UP के हर गांव व शहर में पहुंचेगा प्रियंका के संघर्षों की कहानी वाला कैलेंडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को नए सिरे से खड़ा करने में व्यस्त पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की संघर्ष गाथा को नए साल के कैलेंडर के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का अनूठा कार्य किया जा रहा है।

PunjabKesariपार्टी के मीडिया कोडिर्नेटर ललन कुमार ने बताया कि नए साल पर उत्तर प्रदेश में हर गांव और हर शहर तक वाड्रा द्वारा भेजे गए कैलेंडर कांग्रेस पार्टी पहुंचा रही है। पार्टी फिलहाल अपने संगठन सृजन अभियान में व्यस्त है। प्रदेश में न्याय पंचायत के अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के गठन का काम बहुत तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के पदाधिकारी 3 जनवरी से अपने प्रभार वाले जिलों में प्रवास पर हैं।

PunjabKesariउन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी ने 10 लाख कैलेंडर यूपी में भेजे हैं। नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं। कैलेंडर में यूपी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनसंपर्क और संघर्षों की तस्वीरें हैं।

PunjabKesariबता दें कि 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के बाद अपनी संवेदना व्यक्त करने सोनभद्र पहुंची प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते पार्टी महासचिव की तस्वीर छपी है। हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिसिया लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए भी महासचिव की तस्वीर इस कैलेंडर में है।

PunjabKesariवहीं सीएए-एनआरसी के खिलाफ लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही प्रियंका की एक तस्वीर आज़मगढ़ जिले की भी है। जिसमें वे पीड़ित परिवार की एक बच्ची के आंसू पोछ रही हैं। कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किए गए जन संपर्क की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

English Website